हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के व्यापारी नेताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से भेंट कर तेल व्यापारी सुशील कुमार के मुनीम के साथ हुई करीब साढ़े तीन लाख रुपए की लूट करने वाले लुटेरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
बता दें कि थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को हथियार बंद लुटेरे मुनीम प्रमोद शर्मा से तमंचों के बल पर नोटों से भरा थैला लूट कर फरार हो गए। थेले में साढ़े तीन लाख रुपए थे। मुनीम यह नकदी गढ़मुक्तेश्वर से उगाही करके कार द्वारा हापुड़ आ रहा था।
संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ के अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल, हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी व महामंत्री अमन गुप्ता, संजय अग्रवाल, प्रवीण सेठी, अमित टोनी, राजीव गर्ग, टुक्कीराम गर्ग, अरविंद शर्मा आदि व्यापारी सोमवार को जिला पुलिस दफ्तर पहुंचे और पुलिस अधीक्षक से भेंट कर मांग की कि तेल व्यापारी सुशील कुमार के मुनीम प्रमोद शर्मा से लूटी गई लाखों रुपए धनराशि की शीघ्र भंडाफोड़ किया जाए और लुटेरों को पकड़ा जाए।
इससे पहले व्यापारिक संगठनों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक दफ्तर पर धरने, प्रदर्शन की घोषणा की गई थी जिसे पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर टाल दिया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि मुनीम से हई लूटपाट के कुछ अहम सुराग मिले है। जिन पर पुलिस टीम काम कर रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही लुटेरे पुलिस गिरफ्त में होंगे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























