
भाजपा सरकार में व्यापारियों के हित सुरक्षित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा अग्रवाल ने बुधवार को हापुड मे कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों की हितैषी है।भाजपा सरकार का लक्ष्य व्यापारिक हितों की रक्षा करना है।
व्यापारी नेता विनीत शारदा का बुधवार को किराना व्यापारियों ने दिल खोलकर स्वागत किया।
उन्होने व्यापारियों ने केंद्र मे नरेंद्र मोदी की सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की एक स्वर में सराहना करते हुए हृदय से आभार प्रकट किया। खाद्य विभाग में एक अप्रैल दो हजार छब्बीस के बाद होने वाला पंजीकरण आजीवन मान्य होगा और उसके नवीनीकरण की आवश्यकता नहीं होगी, साथ ही पहले बारह लाख रुपये वार्षिक कारोबार तक की सीमा को बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया गया है, जिससे खाद्य, किराना, मिठाई, हलवाई, रेस्टोरेंट, होटल सहित हजारों व्यापारियों को बड़ी राहत और सुविधा मिलेगी।उन्होने बताया कि पिछले बारह वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार और नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने व्यापारियों, छोटे दुकानदारों, लघु उद्यमियों, एमएसएमई, किसानों, युवाओं और मातृशक्ति के हित में अनेक ऐतिहासिक एवं कल्याणकारी कार्य किए हैं और जब-जब व्यापारियों ने अपनी आवाज उठाई है,भाजपा सरकार ने संवेदनशीलता के साथ उनकी मांगों को स्वीकार कर उन्हें पूरा करने का कार्य किया है।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री कपिल एसएम, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक बवली, जिला मीडिया प्रभारी अमित नागर, अमित शर्मा, प्रशांत त्यागी, पवन गर्ग दीपांशु सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton






























