हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्र व प्रदेश सरकार की कर प्रणाली के विरोध मे हापुड़ के व्यापारियों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा और पुरानी कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर तीन अलग-अलग ज्ञापन दिए जो केंद्रीय वित्त मंत्री व प्रदेश के मुखिया के नाम सम्बोधित थे।
हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी व महामंत्री अमन गुप्ता की अगुवाई में नगर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े व्यापारी बुधवार की सुबह पुरानी कलैक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया।
व्यापारियों की मुख्य मांग है कि कपड़ा, रेडीमेड व जूते पर जीएसटी दरों में वृद्धि न की जाए। आनलाइन व्यापार से स्थानीय उद्योग व कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। आनलाइन व्यापार 10 प्रतिशत सर्विस शूल्क लगाया जाए। मंडी परिसर से बाहर व्यापार करने वाले व्यापारियों पर मंडी शुल्क न लगाया जाए, इससे भ्रष्टाचार व मंहगाई को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश सरकार मंडी शुल्क पुनः लागू करने के निर्णय को वापिस ले। मंडी शुल्क से मंडी से बाहर व्यापार करने वाले गल्ला, किराना, दाल, दलहन, तिलहन, गुड़, लकड़ी व कृषि उत्पाद महंगे हो जाएंगे।
व्यापारियों ने मांग के समर्थन में अलग-अलग ज्ञापन एसडीएम को दिए। इस मौके पर व्यापारी नेता अशोक बबली, संजय गर्ग, विजय अग्रवाल, शिव अवतार, पुरषोत्तम शरण अग्रवाल सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811


























