👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में ग्रेप लागू हो चुका है लेकिन इसका कुछ खास असर नजर नहीं आ रहा है। कूड़े से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर कूड़ा फैलाते हुए जाती नजर आ रही है जिसे कैमरे में कैद कर लिया। बता दें हापुड़ के देवनंदिनी फ्लाईओवर से अतुरपुरा चौराहे की ओर जा रही यह ट्रैक्टर ट्रॉली इस बात की ओर इशारा कर रही है कि किस तरह सरकारी मशीनरी लापरवाह है। इतने चौराहे पर पुलिस की बैरिकेडिंग रहती है लेकिन किसी ने भी इसे रोकने की कोशिश नहीं की। यह ट्रॉली खुले में कूड़ा ले जा रही है जो सड़क पर बिखर रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाती हुई यह ट्रैक्टर ट्रॉली कई सवाल खड़े करती है।























