
ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के पुराने हाईवे पर सिखेड़ा गांव के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान इंटें हाईवे पर बिखर गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन बाल-बाल बच गए। यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के पश्चात क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर ट्राली को हटाया और यातायात सुचारु कराया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
जनपद अमरोहा का जावेद अपने साथी के साथ गंगा पार से ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर हापुड़ आ रहा था। जैसे ही चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा के पास पहुंचा तो फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली में लदी ईंटें सड़कों पर बिखर गई जिससे चीख पुकार मच गई और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों को संभाला।
डिज़ाइनर ज्वेलरी खरीदने व किराए पर लेने के लिए संपर्क करें: 9760901425, 9084084813

























