बाजार में तेज गाने बजा रहे ट्रैक्टर चालक को दबोचा












हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर चौपला पर स्थित मेन बाजार में ट्रैक्टर खड़ा कर तेज आवाज में गाना बजाना एक चालक को भारी पड़ गया। जब दरोगा ने गाने की आवाज कम करने के लिए कहा तो ट्रैक्टर चालक भागने लगा। इसके बाद दरोगा ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर पर चढ़कर चालक को दबोचा। पुलिस ट्रैक्टर को सीज कर आरोपी चालक पर कार्रवाई कर रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि रविवार की शाम कुचेसर रोड चौपला मैन बाजार में एक ट्रैक्टर चालक अपने साथी के साथ ट्रैक्टर खड़ा कर तेज आवाज में गाना बजा रहा था। इसी बीच यहां दरोगा धनवीर यादव पहुंच गए। दरोगा ने ट्रैक्टर चालक से गाना बंद करने की जैसे की बात की तो चालक ट्रैक्टर को लेकर भागने लगा। इस दौरान दरोगा भाग कर ट्रैक्टर के ऊपर चढ़ गए। इसे देख ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया। काफी मशक्कत के बाद दरोगा ने ट्रैक्टर चालक को दबोच लिया। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को सीज कर ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की जा रही है।

Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर









  • Related Posts

    खेतों में शव मिलने से मची सनसनी, पीएम को भेजी लाश

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर में गुरुवार की सुबह खेतों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में…

    Read more

    मेरठ: हापुड़ बॉर्डर पर छात्र पर दिखाई हेंकड़ी, दबंगों ने स्कूल बस को रोककर छात्र को पीटा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की हापुड़-मेरठ रोड पर एक स्कूल बस को रोककर दबंगों द्वारा दबंगई दिखाने का मामला सामने आया है। दबंग ने एक नाबालिक…

    Read more

    You Missed

    खेतों में शव मिलने से मची सनसनी, पीएम को भेजी लाश

    खेतों में शव मिलने से मची सनसनी, पीएम को भेजी लाश

    मेरठ: हापुड़ बॉर्डर पर छात्र पर दिखाई हेंकड़ी, दबंगों ने स्कूल बस को रोककर छात्र को पीटा

    मेरठ: हापुड़ बॉर्डर पर छात्र पर दिखाई हेंकड़ी, दबंगों ने स्कूल बस को रोककर छात्र को पीटा

    गढ़: पानी में कीड़े आने व टूटी सड़क के खिलाफ बोर्ड बैठक में हंगामा

    गढ़: पानी में कीड़े आने व टूटी सड़क के खिलाफ बोर्ड बैठक में हंगामा

    पिलखुवा: संदिग्ध ने मकान का दरवाजा खोलने का किया प्रयास, लोगों ने दबोचा

    पिलखुवा: संदिग्ध ने मकान का दरवाजा खोलने का किया प्रयास, लोगों ने दबोचा

    शमशान घाट को राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने हेतु ज्ञापन

    शमशान घाट को राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने हेतु ज्ञापन

    अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (महिला) ने मनाया होली महोत्सव

    अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (महिला) ने मनाया होली महोत्सव
    error: Content is protected !!