
बालिकाओ को ट्रैक सूट वितरित
हापुड सीमन (ehapurnews.com):धौलाना के कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार को भाजपा विधायक धर्मेश तोमर ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत
एक समारोह में स्कूल की बालिकाओ को ट्रैक सूट वितरित किए।उन्होने कहा कि ट्रैक सूट वितरण की योजना प्रदेश सरकार की एक महत्तव पूर्ण योजना है।सरकार बालिकाओं व महिलाओं के स्वावलंबन हेतु अनेक योजनाएं संचालित कर रही है और महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर कदम बढा रही है।
विधायक द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं के साथ भोजन किया गया। कार्यक्रम में स्मिता सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी, रितु तोमर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देशराज वत्स खण्ड शिक्षा अधिकारी, अमित शर्मा डी0सी0, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का स्टॉफ जिला प्रोबेशन कार्यालय से पंकज यादव कनिष्ठ सहायक, मनीष द्विवेदी संरक्षण अधिकारी आदि अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























