हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : वैसे तो गंगा को मां का दर्जा दिया गया है जिसे अविरल बनाने के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है। लेकिन कुछ लोग कहें या पर्यटक ऐसे हैं जो जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी जाने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। लोग इतने लापरवाह है कि गंगा में तरबूज खाकर छिलके गंगा नदी में ही डाल रहे हैं। झूठे छिलके गंगा में तैरते देख श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। यह तस्वीर आज की नहीं है बल्कि कई दिनों से देखी जा रही है। नाव में बैठकर लोगों को तरबूज बेचने वाले भी पर्यटकों को ऐसा करने से मना नहीं करते। घाट पर जगह-जगह कूड़ेदान बनाए गए हैं लेकिन वहां तक जाने का कोई कष्ट नहीं करना चाहता। मौज मस्ती करने वालों की यह हरकत गंगा मैय्या की पूर्जा अर्चना करने वालों को रास नहीं आ रही। ऐसे में श्रद्धालुओं की मांग है कि इन लापरवाह लोगों से नगर पालिका को दंड वसूलने की जरुरत है। बता दें कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ-साथ टूरिस्ट भी ब्रजघाट पहुंच रहे हैं जहां वह मौज मस्ती के दौरान घाट पर गंदगी करने से भी नहीं कतरा रहे हैं।






























