हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस की शनिवार की रात चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पुलिस ने घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस तथा एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाश का एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है।
सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में घायल गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ बताया है जो थाना हाफिजपुर से चोरी के मामले में वांछित चल रहा था जिसपर 10,000/- रुपये का ईनाम घोषित है। गिरफ्तार बदमाश रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना कपूरपुर का टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। बदमाश के विरूद्ध जनपद हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ व गाजियाबाद में करीब दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























