
हापुड़ के शीर्ष अफसरों ने सुनी फऱियादें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिसम्बर-2024 के तीसरे शनिवार जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व धौलाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी और उनके निस्तारण का निर्देश दिया।
हापुड़ तहसील में 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। धौलाना तहसील में सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील दिवस पर 19 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। गढ़मुक्तेश्वर में 27 शिकायतें मिली।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सम्बंधित को सभी फरियादियों की शिकायत के निस्तारण हेतु निर्देश दिया कि सभी शिकायतें पूर्ण गुणवत्ता के साथ जल्दी से जल्दी निस्तारित करें।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500


























