पौष पूर्णिमा पर शीर्ष अफसर बृजघाट पहुंचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौष माह पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर स्नान किया जनपद की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बृजघाट में रह कर गंगा घाटों का निरीक्षण किया और पुलिस बल ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी।
पौष पूर्णिमा गंगा स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के दोनों शीर्ष अधिकारी बृजघाट पहुंचे और गंगा घाटों का निरीक्षण और अधीनस्थ को निर्देश दिए कि स्नानार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और वे सुगमता के साथ गंगा स्नान करें। पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगाह रखी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




























