हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मंगलवार को एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार के दिशा-निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम प्रभारी डॉ सुबोध कुमार शर्मा द्वारा छात्र छात्राओं को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए वर्चुअल रूप से शपथ दिलाई।
डाॅ सुबोध कुमार शर्मा ने कहा कि हमें लोकतंत्र मेंं अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमे जाति, धर्म, सम्प्रदाय आदि से हटकर निष्पक्ष रूप से मतदान करना चाहिए।
इस अवसर पर शुभम यादव, नेहा यादव, मानसी त्यागी, हर्षिता सांगवान,फराज अहमद, आनिस, आकाश तेवतिया, मुकुल कुमार,मुस्कान, दिव्यांशु शर्मा, शिवांगी ,मोनिका सैनी, नेहा,राखी, उज्जवल, तुषार शर्मा आदि छात्र छात्राएं वर्चुअल रूप से उपस्थित थे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


सभी क्षेत्रवासियों को राजेश वर्मा की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं




























