हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अप्रैल के आखिर में 10 रुपए प्रति किलो बिकने वाला टमाटर आज की तारीख में 80 रुपए किलो हो चुका है। सिर्फ टमाटर ही नहीं बल्कि अन्य सब्जियों के भी दाम बढ़े हैं लेकिन टमाटर ने सबसे ज्यादा तेवर दिखाए हैं। इसके दो प्रमुख कारण हैं:
कोरोना के कहर के चलते लॉकडाउन के जनपद हापुड़ में किसान होलसेल में टमाटर को एक रुपए प्रति किलो बेचने को मजबूर था। इतने कम दामों के चलते किसान ट्रांसपोर्ट, पल्लेदार का खर्चा निकालने में मुश्किल का सामना करने लगा। इसी के चलते किसानों ने टमाटर का उचित दाम न मिलने के चलते इसे खेतों में ही जोत दिया। किसानों के इस कदम के बाद बाजार में टमाटर तो नहीं था लेकिन इसकी मांग ज़रुर थी जिसे पूरा करने के लिए टमाटर आजादपुर मंडी व अन्य मंडियों से हापुड़ में लाया गया। वहीं पैट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों ने टमाटर के मूल्य में वृद्धि को और भी मजबूती देदी। इन कारणों के चलते जहां टमाटर कुछ महीने पहले फुटकर में 10 रुपए किलों बिक रहा था वह आज 80 रुपए किलो तक पहुंच गया है।
टमाटर ही नहीं बल्कि अन्य सब्जियां भी महंगी हो गई हैं। प्याज आज फुटकर में 40 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही है वहीं आलू के दाम बढ़कर 30 रुपए प्रति किलो हो चुका है। सब्जियों के बढ़ते दामों ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है और रसोई का बजट भी बिगाड़ दिया है।

































