
जनपद हापुड़ में स्थापित तीनों टोल टैक्स की दरें बढ़ी, सफर हुआ महंगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर, हाफिजपुर में स्थित टोल प्लाजा की दरें बढ़ा दी गई है जिससे यात्रियों को अब ज्यादा टोल देना होगा। ₹5 से लेकर ₹20 तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी हर साल होने वाले वार्षिक संशोधन के तहत की गई है। पिलखुवा के छिजारसी, गढ़मुक्तेश्वर के अल्लाबख्शपुर और हाफिजपुर के कुराना टोल प्लाजा की दरें बढ़ गई है जो इस प्रकार हैं:- (दरें रुपए में हैं)
पिलखुवा स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर दरें
वाहन का प्रकार एकल यात्रा (पहले/अब)
कार श्रेणी 70/180
हल्के वाणिज्यिक वाहन 280/290
बस/ट्रक (दो एक्सल) 590/605
तीन एक्सल वाहन 645/660
भारी वाहन (4-6 एक्सल) 930/945
ओवरसाइज वाहन 1130/1150
लोकल वाहन 85/90
लोकल मासिक पास 340/360
ब्रजघाट स्थित अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर दरें
वाहन का प्रकार एकल यात्रा (पहले/अब) वापसी यात्रा (पहले/अब)
कार, जीप, वैन आदि 120/125 180/185
हल्के वाणिज्यिक वाहन 195/200 290/300
बस, ट्रक 405/415 610/625
भारी वाहन तीन एक्सल 445/455 665/685
भारी वाहन 4-6 एक्सल 640/655 955/980
अधिक भारी वाहन 775/795 1165/1195
हाफिजपुर स्थित कुराना टोल प्लाजा पर दरें
वाहन का प्रकार एकल यात्रा (पहले/अब) वापसी यात्रा (पहले/अब)
कार, जीप, वैन आदि 110/115 165/170
हल्के वाणिज्यिक वाहन 175/180 265/275
बस, ट्रक 370/380 555/570
भारी वाहन तीन एक्सल 405/415 610/625
भारी वाहन 4-6 एक्सल 580/595 875/895
अधिक भारी वाहन 710/725 1065/1090
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


























