आरोपी प्रेमी को बचाने के लिए मजदूर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक किशोरी ने अपने प्रेम को बचाने के लिए निर्दोष पर दुष्कर्म का आरोप मढ़ दिया। पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो झूठ से पर्दा उठा और सच्चाई सामने आई जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां 20 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि गांव से 14 वर्ष की किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सूचना पाकर डायल 112 मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इसी बीच किशोरी वहां आ गई जिसने परिजनों को अपनी बातों में उलझा लिया। पूछताछ में किशोरी पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई जिसके बाद उसने गांव के मजदूर पर अपहरण कर जंगल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया लेकिन पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ जिसके बाद उसने किशोरी के मोबाइल की सीडीआर (कॉल डिटेल) निकाली तो पता चला कि आरोपी उसका प्रेमी दीपक है जिससे उसने 245 बार बात की। उसके बाद सच्चाई सामने आई और पुलिस निर्दोष को जेल से बाहर निकालने की प्रक्रिया में जुट गई है।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

सड़क हादसे में घायल तीसरे छात्र की भी मौत

🔊 Listen to this सड़क हादसे में घायल तीसरे छात्र की भी मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना-पिलखुवा रोड पर हुए गंभीर सड़क हादसे में घायल तीसरे छात्र…

Read more

शिवपुरी में बहुमंजिला अवैध निर्माण

🔊 Listen to this शिवपुरी में बहुमंजिला अवैध निर्माण हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में जबरदस्त तरीके से अवैध निर्माण कार्य जोरों पर है। हापुड़ में नई शिवपुरी चौक पर निर्माणाधीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सड़क हादसे में घायल तीसरे छात्र की भी मौत

सड़क हादसे में घायल तीसरे छात्र की भी मौत

शिवपुरी में बहुमंजिला अवैध निर्माण

शिवपुरी में बहुमंजिला अवैध निर्माण

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
error: Content is protected !!