हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के कई गांव में राजस्थान पुलिस ने दबिश देकर राजस्थान के थाना मंडावर क्षेत्र के गांव सिहाली खुर्द में हुई लूट और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपी ने बताया कि अपनी प्रेमिका की मौत का बदला लेने के लिए उसने हत्याकांड को अंजाम दिया और डकैती के दौरान वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।
बता दें कि युवती की सिहाली खुर्द के के युवक से शादी हो गई थी। प्रेमिका की शादी के बाद युवक उससे लगातार मिल रहा था। प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और ऐसे में प्रेमी ने प्रेमिका के पति को उसकी मौत का जिम्मेदार माना। प्रेमिका के पति की हत्या की योजना आरोपी ने बनाई और उसे अंजाम देने के लिए वह घर में दाखिल हुआ जहां उसने प्रेमिका की सास को पहचान कर उसे मौत के घाट उतार दिया और ट्रेक्टर आदि सामान लूट लिया। राजस्थान पुलिस सिंभावली के कई गांव में दबिश देकर फरार साथी की तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733


























