हापुड़ में 23 जनवरी को तिरंगा यात्रा का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था जनपद हापुड़ के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंयती पर 23 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा में उत्तराखंड में सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने वाले 7 रेड माइनर्स यौद्धा भी शामिल होंगेष
राष्ट्रीय सैनिक संस्था महिला बिग्रेड पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सुमन त्यागी व संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने गुरुवार को हापुड़ में बताया कि 23 जनवरी को तिरंगा यात्रा भगवती गंज से शुरु होकर पक्कबाग चौपला, अतरपुरा चौपला से तहसील चौपला, फ्री गंज रोड से रेलवे रोड होते हुए नगर पालिका परिषद हापुड़ में समाप्त होगी। समापन समारोह को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टीपी सिंह व राष्ट्रीय संयोजक मेजर सुशील गोयल सम्बोधित करेंगे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























