भारत माता की जय के उद्घोष के साथ तिरंगा मार्च
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजादी के अमृत महोत्सव पर गुरुवार को पिलखुवा के राजपूताना इंटर कालेज के एनसीसी छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ नगर में पैदल मार्च किया। घर-घर तिरंगा का संदेश देने के उद्देश्य से गुरुवार को पिलखुवा के प्रमुख बाजारों से एनसीसी छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। छात्र हाथों में तिरंगा लिए थे और भारत माता की जय का उद्घोष कर रहे थे। रैली जिस भी मार्ग से गुजरी राहगीरों ने हाथ हिला कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


























