हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना कपूरपुर व एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त पुलिस टीम ने तीन अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम ने तस्करों के कब्जे से करीब 81 किलोग्राम अवैध गांजा (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 45 लाख रुपये),चार मोबाईल फोन, फर्जी नम्बर प्लेट, नकदी व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की लग्जरी कार बरामद की है
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए नशे के सौदागर बरामद कार पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर उड़ीसा राज्य से अवैध गांजा तस्करी कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमाते थे।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर थाना शिकारपुर के गांव मानपुर का अतवीर,बुराडी दिल्ली का मनीष साहू व गांव करीम पुर धौलाना का विनोद राणा है।आरोपियों ने उडीसा से गांजा लाकर सप्लाई करना स्वीकार किया है।पुलिस ने तस्करो को जेल भेज दिया है।





























