मिर्गी से बचाव के लिये समय से इलाज है जरूरी: जज / सचिव – अपर जिला











हापुड सूवि(ehapurnews.com): उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के कुशल निर्देशन में एवं श्रीमती छाया शर्मा, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की देख-रेख में जिला चिकित्सालय, दस्तोई रोड हापुड़ में दिनांक 17.11.2023 राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के अवसर पर मिर्गी के कारण व रोकथाम के विषय पर विशेष जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
डॉक्टर स्वाति गर्ग, मानसिक रोग द्वारा मिर्गी के लक्षण एवं रोगथाम के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह दिमागी बीमारी है। यह रोग नशीले पदार्थों के सेवन करने, मस्तिष्क में गहरी चोट लगने, ब्रेन ट्यूमर और मानसिक सदमे व बच्चे के जन्म के समय ऑक्सीजन की कमी के कारण भी हो सकता है आगे जानकारी दी गयी कि यदि किसी व्यक्ति को मिर्गी का दौरा आता है तो उसके आस पास से ऐसी चीजों को हटा दे, जिनसे उसे चोट व अन्य आघात पहुंच सकता है एवं इसका समय से इलाज किया जाये तो रोगी पूर्ण रूप से ठीक हो सकता है।
इसी क्रम में डॉक्टर प्रेरणा श्रीवास्तव द्वारा मिर्गी के लक्षण, उपचार आदि के बारे में जानकारी देते हुए मिर्गी की रोकथाम कैसे की जाये, इस पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को मिर्गी को दौरा आता है, तो उसकी शर्ट आदि के बटन खोल दे एवं उसको शान्त रहने दे, कुछ देर बाद वह नॉर्मल हो जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय दस्तोई रोड हापुड़ के समस्त स्टाफ द्वारा सहयोग किया गया एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की तरफ से रितेश भाटी, पीयूष त्यागी, प्रियंका शर्मा, तरू त्यागी व आयूषी त्यागी आदि उपस्थित रहे।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430









  • Related Posts

    गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

    Read more

    पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

    गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

    पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

    हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

    जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

    जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

    हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

    हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

    ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

    ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
    error: Content is protected !!