फसलों को रोग से बचाने हेतु समय पर सिंचाई व कीटनाशक छिड़काव जरूरी












फसलों को रोग से बचाने हेतु समय पर सिंचाई व कीटनाशक छिड़काव जरूरी
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से की अपील की है कि
आलू, आम एवं शाक भाजी फसलों को समसामयिक रोगों एवं व्याधियों से बचाए प्रदेश में आलू आम केला एवं शाक भाजी फसलों की गुणवता युक्त उत्पादन हेतु समसामयिक महत्व के रोगन व्याधियों को समय से नियंत्रित किया जाना नितांत आवश्यक है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में तापमान में गिरावट कोरा की संभावना व्यक्त की गई है ऐसी स्थिति में औ‌द्यानिक फसलों को प्रतिकूल मौसम में रोगों / व्याधियों से बचाए जाने हेतु उ‌द्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा निम्नलिखित सलाह दी जा रही है।
वातावरण में तापमान में गिरावट एवं बूंदाबांदी की स्थिति में आलू की फसल पछेती झुलसा रोग के प्रति अत्यंत संवेदनशील है प्रतिकूल मौसम विशेष कर बदलियुक्त बूंदाबांदी एवं नाम वातावरण में झुलसा रोग का प्रकोप बहुत तेजी से फैलता है तथा फसल को भारी क्षति पहुंचती है। पछेती झुलसा रोग के प्रकोप से पतियां सिरे से झुलसना प्रारंभ होती है जो तीव्र गति से फैलते हैं। पतियों पर भूरे काले रंग के जलीय धब्बे बनते हैं तथा पत्तियों के निचली सतह पर रुई की तरह फफूंद दिखाई देती है।
बदलीयुक्त 80 प्रतिशत से ज्यादा आर्द्र वातावरण एवं 10-20 डिग्री सेन्टीग्रेड तापक्रम पर इस रोग का प्रकोप बहुत तेजी से होता है। जिससे दो चार दिन में सम्पूर्ण फसल नष्ट हो जाती है। इससे बचाव हेतु (कार्बोडाजिम 12% + मैंकोजेब 63% डब्लू पी) 2.00 से 2.5 किग्रा० अथवा प्रोपिनेव 63% डब्ल्यू०पी०, 2 से 2.5 किग्रा० प्रति हेक्टेयर की दर से 800 से 1000 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव किया जाना चाहिए तथा माहू कीट के प्रकोप की स्थिति में नियंत्रण के लिए दूसरे छिडकाव में फफूंदीनाशक के साथ कीट नाशक जैसे इमिडाक्लोप्रिड 17.1% एस०एल० 1.00 ली० 800 से 1000 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हैक्टेयर की दर से मिलाकर छिडकाव करना चाहिए। जिन खेतों में पिछेती झुलसा रोग का प्रकोप प्रतीत हो रहा है ऐसी स्थिति में रोकथाम के लिए अन्तःग्राही (सिस्टेमिक) फफूंदनाशक, मेटालेक्जिल युक्त रसायन 2.5 किया० अथवा साईमोक्जेनिल फफूंदनाशक युक्त रसायन 2.0 किग्रा 800 से 1000 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हैक्टेयर की दर से छिडकाव करने की सलाह दी जाती है।
अन्य सब्जियों यथा- मिर्च, टमाटर, मटर आदि फसलों पर भी कम तापमान एवं कोहरा, पाला एवं बूंदाबादी से भारी नुकसान पंहुचता है। ऐसी स्थिति में किसान भाईयों को सलाह दी जाती है कि फसल को पाले से बचाने हेतु फसलों में नमी बनाये रखने हेतु समय-समय पर सिंचाई की जाये।

रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर










  • Related Posts

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की गढ़ रोड़ पर स्थित न्यू सोटावाली निवासी एक सिपाही के साथ अमरोहा के हसनपुर की युवती का…

    Read more

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना कस्बे के वाल्मीकि समाज में गुरुवार को भारतीय सेना में चयन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित
    error: Content is protected !!