हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की सड़कों पर सोमवार को वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। हापुड़ के व्यस्त चौराहों में से एक तहसील चौपला से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। इस दौरान हापुड़ की ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनु चौधरी यातायातकर्मियों के साथ मैदान में उतर आई और यातायात व्यवस्था को संभाला। पुलिस ने इस दौरान एक दर्जन वाहनों के चालान भी किए और एक बाइक को सील कर दिया।
बता दें कि सोमवार के दिन स्कूल, कॉलेज, कचहरी, तहसील, आफिस जानों वालों की संख्या आम दिनों की तुलना में काफी अधिक होती है जिससे वाहनों की संख्या बढ़ जाती है… सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। जाम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए टीआई मनु ने खुद ही मोर्चा संभाला। हापुड़ का तहसील चौराहा शहर के व्यस्त चौराहे में से एक हैं जहां पक्काबाग, कचहरी, तहसील, दिल्ली, नोएडा, मेरठ आदि स्थानों पर जाने वालों की संख्या बढ़ने से जाम लग जाता है जिसे संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586


























