हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल व मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने गुरुवार को जनपद हापुड़ के पुलिस अफसरों को पुलिस लाइन में सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव शांति पूर्व और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराना ही पुलिस का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही गुंडा तत्वों को जेल भेजा जाए। जिला बदर जनपद में न फटकने पाएं।
उन्होंने कहा कि शराब माफियों पर शिकंजा कसा जाए। अवैध शराब का परिवहन, भंडारण तथा वितरण व बिक्री करने वाले धंधेबाजों के साथ जरा भी रियात नहीं बरती जाए। जनपद हापुड़ के शराब माफियों की कुंडली खंगाल कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। संगोष्ठी में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र सहित सभी पुलिस अफसर मौजूद थे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























