
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): संघ, सेवा भारती, क्रीडा भारती से जुड़े कार्यकर्ताओ ने सेवा बस्तियो मे जाकर बगडिया समाज के लोगो को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा बन्धन की शुभकामनाये दी।संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता
सुरेंद्र कुमार गुप्ता, क्रीडा भारती के संरक्षक ब्रजेश कुमार गोयल, शिक्षक प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे। सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि बगडिया समाज हिन्दू समाज का अभिन्न अंग है। रक्षा बन्धन पर्व सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र रक्षा का संदेश देता है।























