👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना पिलखुवा की कालोनी दिनेश नगर में दो पड़ोसियों में कहासुनी हो गई जिसमें आरोपी ने पड़ोसी का अंगूठा चबा कर घायल कर दिया।
पुलिस ने बताया कि थाना मसूरी के गांव अमीरपुर बढ़ायला का मनोज कुमार पिलखुवा की दिनेश नगर कालोनी में रहते है। किसी बात से खफा अविनाश ने घऱ में घुस कर पेचकस आदि से मनोज पर हमला कर दिया और हाथ का अंगूठा चबा लिया और गाल पर चोट मार दी। मनोज ने अविनाश के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी अविनाश उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार






























