
तीन युवा कांग्रेस में हुए शामिल
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के तीन नौजवानो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों मे आस्था व्यक्त की है।जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ के कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने ग्राम लालपुर निवासी घनश्याम सिंह, सर्वोदय कॉलोनी निवासी संदीप कुमार त्यागी और ग्राम लोदीपुर छपका निवासी सचिन कुमार गुर्जर को पार्टी का पटका और फूल माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने सचिन कुमार गुर्जर को जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव और संदीप कुमार त्यागी व घनश्याम सिंह को कमेटी में सचिव के पद पर नियुक्त किया हैं। पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी और जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन पंडित अरविंद शर्मा ने तीनों पदाधिकारियों की ज्वाइनिंग पर अपना हर्ष व्यक्त किया हैं और कहा हैं कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संघर्ष और पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं और पार्टी का कुनबा बढ़ रहा हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने तीनों नए पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं भेंट की हैं और विश्वास जताया हैं कि आप तीनों सम्मानित पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने का भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अब तक का सबसे दमदार प्रदर्शन करने जा रही हैं। इस दौरान जिला महासचिव गौरव गर्ग, बॉबी त्यागी, गोपाल भारती, महबूब आदि लोग मौजूद रहे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651






























