बुलेट पर स्टंटबाजी कर रहे पकड़े गए तीन युवक शातिर बदमाश निकले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ गंगा मेले में एक बुलेट बाइक पर तीन युवकों को स्टंटबाजी करना महंगा पड़ा। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बुलेट बाइक, एक तमंचा, कारतूस, तीन मोबाइल फोन, 30 हजार 420 रुपए नकद बरामद किए है। पकड़े गए नौजवान शातिर अपराधी निकले। पुलिस ने बताया कि गढ़ मेला क्षेत्राधिकारी रुपाली राय शनिवार को चैकिंग कर रही थी कि एक बुलेट पर सवार तीन युवकों को रोक कर चैक किया गया। जो स्टंटबाजी करते हुए जा रहे थे। पकड़े गए बुलेट सवार थाना मोदीनगर के गांव शाहजहांपुरा का निशांत मलिक, थाना परतापुर के गांव छज्जुपुर का रोहिन उर्फ रोबिन उर्फ मोंटी तथा अंकित चौधरी है। पुलिस ने बताया कि तीनों बदमाशों के विरुद्ध मोदीनगर आदि थानें में मुकद्दमें दर्ज है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बुलेट बाइक, तमंचा, कारतूस, तीन मोबाइल फोन, 30 हजार 420 रुपए नकद बरामद किए है। पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस दल को 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की है।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540






























