हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बेटी का पालन पोषण करने के लिए तीन महिलाएं सामने आई हैं। एक महिला ने 8 महीने पहले अपने रिश्तेदार की बेटी को गोद लिया था लेकिन माली हालत खराब होने के कारण उसने सात दिन पहले पड़ोस की रहने वाली महिला को बच्चों की देख रेख के लिए सौंप दिया था। अब वह महिला बच्ची को देने से इनकार कर रही है जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया।
आपको बता दें कि गढ़ कोतवाली एक मामला पहुंचा जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि उसने आठ माह पहले रिश्तेदार से एक बच्ची को गोद लिया था और माली हालत खराब होने के कारण उसने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को बच्ची को सौंप दिया था लेकिन वह महिला अब बच्ची को वापस देने से इनकार कर रही है। मामला जब कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने तीनों महिलाओं को थाने बुलाया और बच्ची की असली मां के सुपुर्द कर दिया।
Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000



























