👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत मिट्टी के अवैध खनन का मामला सामने आया है। अवैध खनन में लिप्त तीन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया। कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार जादौन ने बताया कि बुलंदशहर सीमा के पास स्थित गांव सिरोधन में खेतों में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था जहां अधिकारियों ने छापा मारा और दो डंपर और एक स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























