तीन चोरियों का खुलासा,माल व जेवर बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने तीन चोरियों का खुलासा कर एक बाल अपचारी सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस, चोरी का सामान (पीली व सफेद धातु के आभूषण, बैटरा, ग्लाईडर, पाईप, मोबाइल फोन) तथा चोरी करने में प्रयुक्त औजार बरामद किए है।पकडे गये आरोपी एक बालक,गढ़मुक्तेश्वर कस्बा का बिलाल व आदर्श नगर गढ़मुक्तेश्वर हैं।गिरफ्तार बिलाल व भरत शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके विरूद्ध जनपद हापुड़ में चोरी, बलवा व आर्म्स एक्ट आदि करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























