गौरैया संरक्षण में जुटी हापुड की तीन शिक्षिकाएं सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): श्री वृन्दावन धाम के स्काई विंग्स कैफे में चिड़ियों के लिए दाना-पानी, आशियाना, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं नारी सशक्तिकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला एवं परिन्दा प्रणय सम्मान का आयोजन सोमवार को किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के 64 जनपदों से 104 शिक्षकों को जीव एवं प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में सकारात्मक भाव से कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जनपद हापुड़ से टीम “गौरैया की उड़ान” जो लगभग 5-6 वर्षों से लगातार गौरैया संरक्षण के लिए कार्य कर रही है के कार्यों का प्रदर्शन डॉ. रेणु देवी के द्वारा पीपीटी के माध्यम से किया गया।जिसे राज्य के 64 जनपदों से आये 104 शिक्षकों द्वारा खूब सराहा गया। इस अवसर पर आए शिक्षकों को परिन्दा प्रणय सम्मान से सम्मानित किया गया।जिसके अंतर्गत जनपद हापुड़ से शीतल सैनी, अरुणा राजपूत व डॉ. रेणु देवी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन हरिओम सिंह (राज्य पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक) एवं डॉ अखिलेश यादव (प्रधानाचार्य राजकीय विद्यालय मथुरा) के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य डॉ महेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ भास्कर मिश्रा, प्रोफेसर डाॅ लक्ष्मी गौतम, एम०एल०सी० आगरा डॉ आकाश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622





























