👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित कमर्शियल कंपलेक्स में होटल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए प्रस्तावित होटल के नाम का बोर्ड भी लगा दिया गया है और निर्माण कार्य को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया गया है.
बता दें कि भारत सरकार की संगठित आवास योजना के अंतर्गत तीन सितारा होटल का निर्माण होना था लेकिन आवंटी ने होटल के लिए आवंटित जमीन को तीन बार में बेच दिया और होटल की प्रस्तावित जमीन पर व्यवसायिक काप्लेक्स का निर्माण हो गया था. मामला शासन की निगाह में आने पर होटल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509






























