हापुड़, सीमन/निशांक शर्मा (ehapurnews.com): जिला कारागार डासना में जेल लोक अदालत का आयोजन बुधवार को किया गया जिसमें छह प्रार्थना पत्र जेल में संबंधित बंदियों से प्राप्त हुए। इनमें से तीन बंदियों को जेल लोक अदालत का लाभ देते हुए जेल से अवमुक्त करने के आदेश दिए गए।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला कारागार डासना में बुधवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद हापुड़ न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बृजेश मणि त्रिपाठी के आदेश पर यह है जेल लोक अदालत आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव लवली जयसवाल ने बताया कि मुख्य न्याय न्यायिक मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह की उपस्थिति में जेल लोक अदालत आयोजित हुई जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह ने जेल में संबंधित बंदियों से प्राप्त छह प्रार्थना पत्रों में से तीन प्रार्थना पत्रों का जुर्म स्वीकार करने के आधार पर निस्तारण कर तीन बंदियों को जेल से अवमुक्त करने के आदेश दिए। जेल लोक अदालत का लाभ देते हुए यह आदेश दिए गए।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811




























