
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसैना पुलिस व स्वाट टीम ने सर्राफा व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश घायलावस्था में अपने अन्य साथी के साथ गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने बताया कि थाना नरसैना पुलिस व स्वाट टीम एक अभिसूचना के आधार पर केला मोड़ बैरियर पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी कि तभी एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिए, जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं रुके तथा बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर जलालपुर रास्ते पर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये, जिनको एक अन्य साथी सहित गिरफ्तार किया गया।
आपको बता दें कि गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान फैजान पुत्र शाहिद निवासी गांव शेरपुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़, हाल पता-एनटीपीसी रोड कस्बा व थाना जार्चा जनपद गौतमबुद्धनगर, राकेश उर्फ रिंकू उर्फ बाटा पुत्र कलुआ गिरि निवासी गांव बछेड़ा खुर्द थाना पिलखुआ जनपद हापुड़ व वसीम पुत्र रहीश अहमद निवासी कस्बा में थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 5 सितंबर 2025 को थाना नरसैना क्षेत्रान्तर्गत एक सर्राफा व्यापारी से एक बैग जिसमें पीली व सफेद धातु के आभूषण व 20,000/- रूपये नकदी छीन कर भाग जाने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना नरसैना पर मुअसं- 241/25 धारा 309 (4) बीएनएस पंजीकृत हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे। थाना नरसैना पर अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926





























