
👁 57 views Views
हापुड़ में जुए के अड्डे से तीन दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पुलिस ने सोमवार की रात को जुआरियों के विरुद्ध अभियान चलाया। पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड के ठिकाने से तीन जुआरियों को दबोच लिया जो स्वर्ग आश्रम रोड पर एक प्लाट में मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे थे।
पुलिस ने न्यू पन्नापुरी के विशाल राणा व अंकुर तथा जेके कालोनी के अमन अग्रवाल को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 2550 रुपए नकद, ताश तथा मोमबत्ती बरामद की है। पुलि ने दूसरा ठिकाना मिनाक्षी रोड पर पकड़ा है जहां से त्यागी नगर के हर्ष अग्रवाल तथा पन्नापुरी के तनु को पकड़ा है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























