करंट लगने से तीन दुधारु पशुओं की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत इंद्रगढ़ी मौहल्ले में मंगलवार की सुबह करंट लगने से तीन भैंस की मौत हो गई। नागरिकों ने दुधारु पशुओं की मौत के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को दोषी ठहराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुधारु पशु पालक गुर्वीत यादव मंगलवार की सुबह भैंसों को जंगल में चराने के लिए ले जा रहा था कि इंद्रगढ़ी में सड़क में भरे पानी के स्पर्श में आते ही भैंस लड़खड़ा कर गिर पड़ी और मौत हो गई।
मौहल्लावासियों का कहना है कि सम्भवतयाः पानी में करंट उतर आया होगा क्योंकि बिजली लाइन जगह-जगह से कटी हुई है। यह करंट विद्युत पोल के माध्यम से पानी में आया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते तीन भैंसों की मौत हो गई। कुल मिलाकर सात भैंस करंट की चपेट में आई थी जिनमें से चार को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर बचा लिया लेकिन तीन भैंसों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई जिससे दो लाख रुपए का नुकसान हो गया। गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और मांग की कि जल्द से जल्द क्षेत्र की क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को बदला जाए। लोग मजबूरन यहां डर के साए में रहने को मजबूर हैं। मोहल्ले की विद्युत लाइन जर्जर अवस्था में है जिसकी वजह से लोगों पर हादसे का डर मंडरा रहा है। भैंस मरने की सूचना पर लोग आग बबूला हो गए और बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान कुलदीप, लोकेश, गर्वित आदि ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























