हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में तैनात चिकित्सक के साथ तीन लाख 19 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इस संबंध में चिकित्सक ने गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
बता दे कि गाजियाबाद स्वर्ण जयंती पुरम निवासी डॉ सुषमा सिंह हापुड़ में तैनात है जिनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी 17 जनवरी को हुई. दरअसल सुषमा ने एक बैंक का कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन एक वेबसाइट से निकाला जिस पर उन्होंने कॉल किया लेकिन जिससे चिकित्सक की बात हो रही थी वह ऑनलाइन ठग थे और ठगों ने एनीडेस्क एप के माध्यम से चिकित्सक का फोन ऑनलाइन एक्सेस कर उसके खाते से तीन लाख 19 हजार रुपए निकल लिए. इसके बाद चिकित्सक ने गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस जांच में जुट गई है.
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811


























