हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के धनौरा गांव के पास बुधवार की रात को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला बुधवार की रात का है जब देहात क्षेत्र के गांव धनोरा के पास दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान जोरदार आवाज आई। आसपास मौजूद लोग तुरंत इकट्ठा हुए और मौके पर पहुंचे तो देखा कि बाइक सवार सड़क पर गिरे हुए हैं और बाइकें क्षतिग्रस्त हैं। लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा। मामले की जांच जारी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























