हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. हादसे के दौरान तीन लोग घायल हो गए. 108 एंबुलेंस कर्मियों ने देर किए बिना घायलों को एंबुलेंस में बिठाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.
बता दें कि नेम पाल अपनी सास और बेटी के साथ कुटी रोड से अपने घर बहादुरगढ़ जा रहा था कि तभी सामने से आई एक मोटरसाइकिल से नेम पाल की बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसके बाद चीख पुकार मच गई. सूचना पाकर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची जहां एंबुलेंस कर्मचारी एमटी प्रवीण ने राहगीरों और एंबुलेंस चालक की सहायता से घायलों को एंबुलेंस में बिठाया और उन्हें अस्पताल ले गए. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. सड़क हादसे में एक बच्ची, महिला और नेम पाल घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस कर्मी ने सीएचसी गढ़ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. रास्ते में एंबुलेंस कर्मी प्रवीण ने फर्स्ट एड उपचार भी दिया.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























