👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा में गुरुवार को एक मकान के कमरे की छत का कुछ हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा। इस दौरान मलबे की चपेट में आने से तीन युवक घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा दिया। क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार गांव वनखंडा निवासी एक व्यक्ति के मकान के कमरे की छत का कुछ हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। पलंग पर तीन लोग मौजूद थे जो मालवे की चपेट में आने से एक घायल हो गए। आनंद-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






























