हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के छपकौली मंदिर के पास ई-रिक्शा अचानक पलट गई. इस दौरान ई रिक्शा में बैठे बच्चे और महिला घायल हो गई जो ई-रिक्शा में रखे सामान से झुलस गई. सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया.
मामला मंगलवार का है जब होशियारपुर गढ़ी निवासी 20 वर्षीय रूमा, 36 वर्षीय सोमबीरी, 26 वर्षीय रूबी तथा 9 वर्षीय हिमांशी कावड़ियों को प्रसाद वितरित करने के लिए मंदिर की ओर जा रही थी. जैसे ही वह छपकौली मंदिर के पास पहुंची तो ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें रखा सारा सामान सवारियों पर बिखर गया और सभी झुलस गए. एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है.
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS
























