👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना धौलाना पुलिस ने गांव सालेपुर कोटला में एक जुए के ठिकाने से तीन जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 35 सौ रुपए, ताश बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर गांव सालेपुर कोटला में संचालित एक जुए के ठिकाने पर छापा मार कर तीन आरोपी बाबू, निसार व रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नकदी व ताश बरामद की है।



























