
तीन दोस्तों पर हमला, एक की हालत गंभीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैनी नगर में कार के शीशे तोड़ने के विवाद में कुछ लोगों ने तीन दोस्तों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते से भी तीनों पर हमला कराया। इसके बाद तीनों दोस्त घायल हो गए जिनमें से की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला सैनी नगर निवासी संतराम ने बताया कि 21 फरवरी की रात लगभग 10:00 बजे उनका बेटा अपने दोस्त अमन शर्मा व अभिनव त्यागी को मोहल्ले स्थित एक दुकान पर कोल्डड्रिंक पिलाने के लिए ले जा रहा था। इसी बीच निशु निवासी मोहल्ला राजीव विहार व राजू, विनोद व मोनू निवासी सादिकपुर ने उनके पुत्र व दोस्तों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान तीनों घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214






























