👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर में बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने रात्रि में कई मोहल्ले में चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान तीन स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। अधिशासी अभियंता आनंद गौतम के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। ऊर्जा निगम की टीम ने गढ़ नगर में बिजली चोरी करते तीन लोगों को पकड़ा जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। बिजली चोरों को रोकने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065
























