हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की देर रात एक बाइक पर सवार तीन लोग ट्रक की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह सड़क हादसा निजामपुर कट के पास हुआ जिससे परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
बता दें कि मामला शनिवार रात करीब 11 बजे के आसपास का है जब गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के गांव सिहानी के निवासी चमन का बेटा अमित अपनी बेटी मिष्ठी और मां बेबी के साथ बाइक पर सवार होकर ब्रजघाट गंगा स्नान के लिए जा रहे थे कि निजामपुर बाईपास पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अमित का छोटा भाई सुमित अपनी भाभी पारुल और बहन नेहा के साथ दूसरी बाइक पर सवार था जिसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरु कर दी है।






























