👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): छिजरसी टोल प्लाजा वाहनों की रफ्तार को थामने के लिए जाना जाता है। जहां अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब टोल की तीन लाइन बंद होने से लंबा जाम लग गया और करीब 40 मिनट तक वाहन फंसे रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी आने के चलते दो लेन बंद हो गई और एक लेन में ट्रक खराब हो गया जिसके चलते काफी लंबा जाम लग गया। हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग 5 घंटे बाद जाम खुला और वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































