हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक से चार पशुओं को बरामद किया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह पशु कहां से कहां ले जाए जा रहे थे?
मामला सोमवार का है जब बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की मुदाफरा चौकी के पास क्षेत्रीय पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच उसकी नजर एक मिनी टैंपू पर पड़ी जिसे रोक कर जब पुलिसकर्मियों ने जांच की तो उसमें तीन भैंस और एक भैंसा था। मिनी टेंपो में सवार दो लोगों से जब पुलिस ने सवाल पूछा तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए जिसके पश्चात पुलिस ने चारों पशुओं और मिनी टेंपो को कब्जे में लेकर वाहन में सवार कमरू पुत्र वकील तथा खालिद पुत्र नईम निवासी दलियाना को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की कार्रवाई में जुट गई है।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























