
घर में घुसकर हमला करने के मामले में तीन पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी में दो भाइयों पर तीन लोगों ने एक घर में घुसकर रोड और बैट से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर से घायल हो गए। मोहल्ले के रहने वाले राजेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि 23 फरवरी की रात को वह अपने घर पर था। पीड़ित का बेटा हरेंद्र व भतीजा सुमित घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले हरीश, सनी और हुकुम सिंह अपने हाथों में बैट, रोड लेकर जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से पुत्र और भतीजे पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों एकत्र हुए और घायलों को बचाया। इसके बाद आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601





























