👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में तीन ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वायरल ऑडियो भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रही हैं. बता दें कि यह मामला अवैध पशु कटान से जुड़ा है. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह प्रकरण मुकदमे में पैरवी में सहयोग करने से जुड़ा बताया जा रहा है. ऑडियो सुनाने से पहले आपको बता दें कि मामले में कार्रवाई करते हुए सफाई निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तेवतिया और सफाई नायक मोनू के खिलाफ कार्रवाई की गई है. सफाई निरीक्षक को कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया जबकि आउटसोर्सिंग कर्मी मोनू की सेवा को समाप्त कर दिया गया है. वायरल ऑडियो सुनाने से पहले आपको बता दें कि ई हापुड़ न्यूज़ ऑडियो की पुष्टि नहीं करता.




























