हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने राशन के चावल ब्लैक करने व चावल के खरीददार सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गत दिनों एक छोटा हाथी में दो लोग गुलावठी से राशन का चावल लेकर आ रहे थे कि चैकिंग के दौरान थाना कपूरपुर पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि वे राशन का चावल सपनावत के मोहित गुप्ता को बेचने जा रहे थे।
पकड़े गए आरोपी स्याना का मौहम्मद सलीम, गुलावठी का इरशाद व सपनावत का मोहित गुप्ता है। बता दें कि हापुड़ राशन के चावल की सबसे बड़ी खपत की मंडी है और भाव भी ऊंचे है, इसलिए आस-पास के जनपदों से भी राशन का चावल हापुड़ मंडी में बिक्री के लिए लाया जाता है। वर्तमान में राशन के चावल का भाव 20 रुपए प्रति किलो सुना गया है।
ये भी पढ़ेः- VIDEO: नामी किताब विक्रेता कब से बेच रहे थे अनाधिकृत प्रकाशन की किताबें?
SALE: MISS N KIDS पर लगी है BIG SALE: 7017025953:
























